सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को परेशान करने वाला गिरफ्तार सारा sara tendulkar ko pareshan karney wala giraftaar
सारा तेंदुलकर ने मुंबई के बांद्रा थाने में कुछ समय पहले ये शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें कोई फोन कर लगातार परेशान करता है. वह उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करता है
राज्यसभा सांसद और दिग्गज किक्रेट खिलाड़ी सचिन तेंलदुकर की बेटी सारा तेंदुलकर को कोई लंबे समय से परेशान कर रहा था. पुलिस ने रविवार को इस आरोपी शख्स को कोलकाता से गिरफ्तार किया है.
सारा तेंदुलकर ने मुंबई के बांद्रा थाने में कुछ समय पहले ये शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें कोई फोन कर लगातार परेशान करता है. वह उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करता है. पुलिस ने बताया कि सारा की शिकायत पर काम किया जा रहा था. फोन पर बदसलूकी करने वाले इस शख्स को रविवार को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया.
आरोपी की पहचान बंगाल के देवकुमार मैती के तौर पर हुई है. मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस के सहयोग से इसे गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस आरोपी देवकुमार मैती को पूछताछ के लिए मुंबई ला रही है.

'Irrfan Khan ने मुंबई के हॉस्पिटल में तोड़ा दम, पूरे फिल्म जगत में छाई शोक की लहर
घर में हैं कोरोना मरीज तो इन 7 तरीकों से रखें उनका ख्याल corona safety tips
इस चीज से ज्यादा देर नहीं लड़ पाता कोरोना, हर वक्त रखें अपने साथ corona safety tips
जानिए Lockdown के दौरान क्या कर रहे हैं आपके पसंदीदा सितारे
Railway के 64 हजार पदों के लिए परीक्षा दी है तो फिर आ गई बड़ी खुशखबरी
No comments: