पत्नी गिन्नी के जन्मदिन पर कपिल ने शेयर की खास तस्वीरें और लिखी ऐसी बात kapil sharma wife birthday
लोकप्रिय होस्ट और अभिनेता जल्द ही पिता बनने वाले हैं और अपनी पत्नी गिन्नी का ख्याल रख रहे हैं. कपिल की पत्नी गिन्नी प्रेग्नेंट हैं और फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्राइमेंस्टर से गुजर रही हैं वह कभी भी गुड न्यूज़ सुना सकती हैं.
सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' के होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों बुलंदियों पर हैं. कपिल ने पिछले साल दिसंबर में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी की. कपिल ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर कुछ खास तस्वीरों को शेयर कर उन्हें बधाई दी है. गिन्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कपिल ने लिखा, जन्मदिन की बहुत बधाई मेरी सबसे अच्छी दोस्त गिन्नी, जो अब एक बेबी की मां बनने जा रही हैं. ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.''
कपिल और गिन्नी एक दूसरे कॉलेज के दिनों से जानते हैं. उन्होंने 'हस बलिए' में एक जोड़ी के रूप में एक साथ काम किया था.
लोकप्रिय होस्ट और अभिनेता जल्द ही पिता बनने वाले हैं और अपनी पत्नी गिन्नी का ख्याल रख रहे हैं. कपिल की पत्नी गिन्नी प्रेग्नेंट हैं और फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्राइमेंस्टर से गुजर रही हैं वह कभी भी गुड न्यूज़ सुना सकती हैं.
हाल ही में कपिल और गिन्नी बेबीमून के लिए कनाडा रवाना हुए थे, जहां की तस्वीरों को उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया था. एक तस्वीर में कपिल अपनी पत्नी का हाथ थामे कनाडा की सड़कों पर टहलते नजर आए.
कपिल शर्मा की बात करें तो जब से कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो 2' से ऑनएयर हुआ है तब से इस शो को टीआरपी लिस्ट में कामयाबी ही मिली है. मगर कपिल शो के होस्ट होने के साथ-साथ अपनी एक नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार तत्पर नजर आए. जिसके लिए उन्होंने तैयारी पहले से ही शुरू कर ली थी. कॉमेडियन अपना ज्यादातर वक्त अपनी पत्नी के साथ बिताना चाह रहे थे, इसलिए उन्होंने शो को शूट करने की टाइमिंग चेंज कर दी. वह अपना काम जल्द खत्म कर लेते हैं और पत्नी गिन्नी के साथ ज्यादातर वक्त बिताते हैं.

'Irrfan Khan ने मुंबई के हॉस्पिटल में तोड़ा दम, पूरे फिल्म जगत में छाई शोक की लहर
घर में हैं कोरोना मरीज तो इन 7 तरीकों से रखें उनका ख्याल corona safety tips
इस चीज से ज्यादा देर नहीं लड़ पाता कोरोना, हर वक्त रखें अपने साथ corona safety tips
जानिए Lockdown के दौरान क्या कर रहे हैं आपके पसंदीदा सितारे
Railway के 64 हजार पदों के लिए परीक्षा दी है तो फिर आ गई बड़ी खुशखबरी
No comments: