Header Ads

ताज़ा खबर
recent

छठ पर्व में क्यों चढाई जाती हैं यह 6 चीजें chhat-puja-prasad-importance



छठ पर्व में सूर्य देव और षष्टी माता यानी छठ मैय्या की पूजा होती है। छठी मैय्या ब्रह्मा जी की बेटी हैं और बड़ी ही दयामयी हैं जो इनकी भक्त‌ि भाव से पूजा करता है उनकी सभी मनोकामना मैय्या पूरी करती हैं। इसल‌िए भक्त पूरी श्रद्धा से छठ पर्व में मैय्या को तरह तरह भोग लगाते हैं। इनमें कई तरह के फल, म‌िठाईयां और पकवान शाम‌िल होते हैं। इनमें 6 ऐसी चीजें हैं जो हर भक्त छठी मैय्या को अर्प‌ित करते हैं और इसकी वजह स‌िर्फ एक है।

छठ के पर्व में केला हर भक्त छठ मैय्या को भेंट करता है। छोटा हो या बड़ा केले का पूरा घौद भक्त माता को अर्प‌ित करते हैं।

 

पानी वाला नार‌ियल माता को अर्प‌ित क‌िया जाता है। इसे प्रसाद रूप में शाम‌िल करना अन‌िवार्य माना जाता है। छठ पर्व के गीत में भी नार‌ियल और केले का ज‌िक्र आता है।

छठ पर्व में गन्ने का भी बड़ा महत्व है। छठ मैय्या को प्रसाद रूप में गन्ना भेंट क‌िया जाता है। कुछ लोग गन्ने का घर बनने की मनौती भी करते हैं।

 

डाभ नींबू यह नींबू प्रजात‌ि का फल होता है जो पकने पर अंदर से लाल और खाने में मीठा होता है। छठ मैय्या को प्रसाद के तौर पर इसे भी अर्प‌ित क‌िया जाता है।

 

 

 

No comments:

Powered by Blogger.