जेएनयू में नेताओं का जमावड़ा: अरविंद केजरीवाल बोले- भाजपा वाले अपने बाप के नहीं तो हिंदुओं के क्या होंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। (फाइल फोटो पीटीआई)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ ये भाजपा वाले किसी हिंदू के नहीं हैं, ये अपने बाप के भी नहीं हैं।’ केजरीवाल जेएनयू में यूनिवर्सिटी से गायब छात्र नजीब अहमद के लिए कराए गए फंक्शन में बोल रहे थे। अरविंद केजरीवाल के अलावा कांग्रेस और माकपा के नेता भी जेएनयू परिसर में पहुंचे हैं। इनमें शशि थरूर और प्रकाश करात भी शामिल हैं। बता दें, जेएनयू छात्र नजीब अहमद परिसर से काफी वक्त से गायब है। पुलिस उस पड़ोसी राज्यों में भी ढूंढ़ रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला है। सोमवार को नजीब अहमद की मां और अन्य रिश्तेदारों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। केजरीवाल ने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।
नजीब की मां से अरविंद केजरीवाल से कहा, ‘मैं आपके साथ हूं। नजीब का पता लगाने के लिए जो भी जरूरी होगा मैं करूंगा। यह बहुत ही गंभीर मामला है। दिल्ली सरकार आपको निराश नहीं होने देगी और आपकी मदद के लिए अपने हर संसाधन का उपयोग करेगी।’ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के प्रथम वर्ष का छात्र नजीब 15 अक्तूबर से लापता हैं। अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है।

'Irrfan Khan ने मुंबई के हॉस्पिटल में तोड़ा दम, पूरे फिल्म जगत में छाई शोक की लहर
घर में हैं कोरोना मरीज तो इन 7 तरीकों से रखें उनका ख्याल corona safety tips
इस चीज से ज्यादा देर नहीं लड़ पाता कोरोना, हर वक्त रखें अपने साथ corona safety tips
जानिए Lockdown के दौरान क्या कर रहे हैं आपके पसंदीदा सितारे
Railway के 64 हजार पदों के लिए परीक्षा दी है तो फिर आ गई बड़ी खुशखबरी
No comments: